धनबाद। धनबाद की उभरती हुई निशानेबाज आर्ची कोमल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 0755 इंडिया ओपन चैंपियनशिप में .22 बोर, 50 मीटर पीप साइट महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर आज IIT (ISM) स्थित शूटिंग रेंज में धनबाद राइफल क्लब के सदस्यों द्वारा आर्ची कोमल को सम्मानित किया गया।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल में 4 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में आर्ची कोमल ने धनबाद, झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। उनके इस प्रदर्शन से धनबाद के खेल जगत में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के साथ आर्ची कोमल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। अब वह दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में इसी स्पर्धा में भाग लेंगी। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में एयर राइफल स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुकी हैं।सम्मान समारोह में ओलंपिक पदक विजेता बैद्यनाथ सिंह, राष्ट्रीय पदक विजेता राजिंदर सिंह विर्दी, झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन (JSRA) के उपाध्यक्ष कुमार देव रंजन, संयुक्त सचिव मृत्युंजय राय सहित क्लब के अन्य सदस्य शैलेन्द्र सिंह, डॉ. जिमी अभिषेक, करण सिंह भुर्जी, विकास मुर्मू, पी. के. रॉय, राधिका, तरुण मुखिया और सुनील कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने आर्ची कोमल को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्ची भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से धनबाद और झारखंड का नाम रोशन करेंगी। धनबाद राइफल क्लब की ओर से आर्ची कोमल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments