धनबाद। स्टेट बार काउंसिल एक्सक्युटिव कमेटी के चेयरमैन, ब्राह्मण समाज के प्रदेश नेता, आजसू पार्टी केंद्रीय नेता राधेश्याम गोस्वामी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सम्बंधित सम्पूर्ण विप्र समाज एवं समस्त ब्राह्मण समाज की बैठक कचहरी परिसर के बाहर कैंपस में सम्पन्न हुई। जिसमें रेलवे अस्पताल के कर्मचारी बसंत उपाध्याय के साथ हुए दुर्व्यवहार का सभी सदस्यों ने विरोध किया। इस अमानवीय कुकृत्य का विरोध इसीआकेयु के लोगों ने किया।फिर आजसू पार्टी के लोगों ने धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा के इस अभद्रतापूर्ण कार्य का गम्भीरता से लेते हुए उग्र प्रदर्शन करने का कार्यक्रम किया। समाज के सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा धनबाद में बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कार्यों से ऐतिहासिक छाप छोड़ा हैं। धनबाद के उपायुक्त केवी सक्सेना के औचक निरीक्षण करने के दौरान सीएमपीएफ कमीशनर के कार्यालय के प्रवेश द्वार पर वहां कार्यरत गार्ड ने रोक दिया। जब यह वाकया सीएमपीएफ कमिशनर को मालुम हुआ तो वे स्वयं बाहर आकर सक्सेना साहब को रिसीव किय तथा अपने गार्ड पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही तो तत्कालिन उपायुक्त महोदय ने कहा कि इनको पदोन्नति किया जाये क्योंकि उपायुक्त को जानते हुए भी अपने कार्य को बखुबी निभाने वाले की प्रशंसा होनी चाहिए। वैसे ही एकबार तत्कालीन धनबाद आरक्षी अधीक्षक अनील गुप्ता को यातायात नियमों के मद्देनजर उनकी गाड़ी को रोक दिया गया था। ड्युटी आफ के बाद तत्तकालीन आरक्षी अधीक्षक अनील गुप्ता जी ने उस यातायात आरक्षी को अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी प्रशंसा एवं धन्यवाद दिया। परंतु वाह रे धनबाद के कमल किशोर सिन्हा डीआरएम साहब जिन्होंने अपने ही कर्तव्य परायण, अनुशासित कर्मचारी बसंत उपाध्याय को महज उनकी पत्नी के डाक्टर के चेम्बर में जाने के पहले चप्पल खोलकर अंदर जाने के लिए कहा तो अपने कार्यालय में बुलाकर अमानवीय ढंग से कपड़ा उतरवाया, यह भी धनबाद के लिए एक इतिहास बना रहेगा।इसके प्रतिकार स्वरुप पहले इसीआरकेयु युनियन ने विरोध किया,फिर आजसू पार्टी ने विरोध किया।इस बात का कुछेक लोग जो हाल ही में ब्राह्मणों पर छिटाकशी करने के कारण सार्वजनिक माफी मांगने को बाध्य हूए थे ने इस अमानवीय कुकृत्य को जातीय रंग देने का प्रयास किया। परंतु इसीआरकेयु, आजसू में सभी एक ही जाती के लोग हैं जो इस कुकृत्य का विरोध किया था।ब्राह्मण समाज किसी जाति,धर्म के लोगों से नाइंसाफी होता है तो वे आगे आकर उसका विरोध करते हैं। यहां उचित अनुचित,न्याय अन्याय पर विचार कर ब्राह्मण समाज ने यह निर्णय लिया कि इस अमानवीय दुर्ब्यवहार के प्रतिकार स्वरुप आगामी 8 जूलाई शनिवार को सुबह 10 बजे से रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना तथा प्रदर्शन किया जायेगा।
ये रहे मौजूद
मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं सम्पूर्ण विप्र समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र तिवारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश संरक्षक हृदय कुमार मिश्र, विजय कुमार पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता, रामाकांत ओझा वरिष्ठ अधिवक्ता, आजसू पार्टी के प्रधान सचिव सह गिरीडीह लोक-सभा सांसद के प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी, भवानी बंदोपाध्याय कोल आफिसर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ,सुरेश तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता,शिव कुमार तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता, दीपक कुमार चौबे वरिष्ठ अधिवक्ता,राहुल गोस्वामी अधिवक्ता,दिपेश ओझा अधिवक्ता, संजय कुमार तिवारी ललित अधिवक्ता,मनोज कुमार तिवारी,सम्पुर्ण विप्र समाज के जिला नेता धुर्येटि प्रसाद दूबे, शिव गोस्वामी श्रीमती विनिता मिश्रा आदि ब्यक्ति उपस्थित हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments