Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सरायढेला औलौकिक मॉल 2 फ्लोर में "उदिप्तो लग्जरी" शो रूम का हुआ उद्घाटन




शो रुम के मालिक हरि मंडल #मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल व परिजनों सहित गणमान्य लोग हुए शामिल

#धनबाद/ झारखंड: धनबाद शहर सरायढेला क्षेत्र, अलौकिक मॉल के 2 फ्लोर में "उदिप्तो लग्जरी" शो रूम के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

#शो रूम के संस्थापक हरि मंडल, मीना मंडल, भानुप्रिया मंडल, मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव सह समाजसेवी गौतम मंडल सहित गणमान्यो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भव्य शो रूम का किया उद्घाटन। हरि मंडल ने बताया कि हमारे शो रूम में जौकी, पार्क एवेन्यू, अमांते जैसे ब्रांडेड अंडर गारमेंट्स सहित टी शर्ट की स्त्री और पुरुष दोनों के लिए बड़ी रेंज उपलब्ध हैं। ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी पहचान हैं। उन्होंने धनबाद की जनता से अपील किया कि आप सभी एक बार हमारे शो रूम में अवश्य पधार कर हमें सेवा करने का मौका अवश्य दें।

समाजसेवी गौतम मंडल ने कहा कि हरि मंडल की लगन और मेहनत को हम सभी सलाम कहते हैं। उन्होंने अथक प्रयास से अपने होलसेल के काम को आगे बढ़ाते हुए इस लग्जरी शो रूम शुभारंभ किया हैं। जिसके लिए उनकी जितनी भी तारिफ की जाए वह कम हैं। हमारी तरफ से उन्हें सपरिवार हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं। बताते चलें कि धनबाद शहर में यह शो रूम अपने आप में अलग दिखेगा! एक ही छत के नीचे महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अंडरगार्मेंट की बड़ी रेंज यहां उपलब्ध हैं।


मौके पर हरि मंडल के सुपूत्र उदिप्तो मंडल, देवेन मंडल, आनंद मंडल, सुलोचना देवी, चंपा मंडल, अंतिमा मंडल, लखन मंडल, भानु बाला देवी, अनुपम मंडल, अरविंद मंडल, शैलजा कुमारी, रितुन कुमारी, तृप्ति मंडल, जुमा मंडल, अवि मंडल, संटु सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments