धनबाद। धनबाद नगर केसरवानी कमिटी के तत्वावधान में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन होटल क्रिस्टल इंटरनेशनल, जोड़ा फाटक, धनबाद में किया गया। सावन की हरियाली, लोकगीतों और रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में केसरवानी समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मिसेस कॉस्मो ग्लोबल 2026, म्यांमार विजेता अमृता केशरी पिता अरूण केशरी,माता बंदना केशरी,को धनबाद नगर केसरवानी कमिटी के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। वहीं सावन के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और पूरे कार्यक्रम को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सावन के गीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। इस अवसर पर धनबाद नगर केसरवानी कमिटी की महिला समिति की अध्यक्ष सुजाता केशरी सहित राखी केशरी, सुनीता केशरी, रीता केशरी, रेखा केशरी, पूजा केशरी, मधुलता केशरी , दीपमाला केशरी, अंजली केशरी,समेत कमिटी की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट कर आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना रहा। सावन महोत्सव के सफल आयोजन से पूरे केसरवानी समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
म्यांमार में मिसेज कोस्मो प्रतियोगिता में धनबाद की अमृता ने लहराया परचम
धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) अरुण कुमार केसरी की पुत्री अमृता केसरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धनबाद का नाम रोशन किया है। म्यांमार में 6 से 10 अगस्त तक आयोजित मिसेज कोस्मो प्रतियोगिता में अमृता केसरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कास्मो
क्वीन का खिताब अपने नाम प किया। अमृता केसरी ने रांची की मजेस्टिक इंडिया कंपनी के प्लेटफॉर्म के बैनर तले प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में करीब 30 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिताब जीतने पर उनके परिवार, शुभचिंतकों और धनबादवासियों में हर्ष का माहौल है।
2



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments