धनबाद। धनबाद में पहली बार आयोजित “ART Exhibition – A Visual Exploration of Emotion, Color and Meaning” का भव्य उद्घाटन आज जीवन ज्योति स्कूल, बेकारबांध में हुआ। तीन दिवसीय यह कला प्रदर्शनी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 तक चलेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर कमल सांघवी एवं रोटरी जिला 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती अनु नारंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत जीवन ज्योति के विशेष बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा जीवन ज्योति की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पीपी राजीव गोयल ने स्वागत संबोधन दिया। दीपा गोयल ने आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। पीआरआईडी कमल सांघवी ने रोटरी के सेवा मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखे। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने जीवन ज्योति की यात्रा एवं विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मेट्रो के एमडी सुनील गोयल ने अपने संबोधन में संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा की। कला की अवधारणा एवं विज़ुअलाइजेशन पर अनिल शर्मा ने प्रकाश डाला। प्रदर्शनी में शामिल कलाकारों आलोक रॉय एवं सैबल चटर्जी का परिचय कराया गया। इसके बाद विकास शर्मा (असिटेंट गवर्नर, रोटरी क्लब) ने स्टोरीटेलर का परिचय दिया और कर्नल अबीर दत्ता ने प्रेरणादायी संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने तस्वीरोँ के अंदर छिपी कहानियों को बताते हुए कहा कि हर कलाकृति उसके बनाने वाले की भावनाओं को दिखाती है। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों के कलाकारों की प्रतिभा, कलाकारों की रचनात्मकता और कला के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति को प्रमुखता दी गई। प्रदर्शनी में रंगों, कल्पनाओं और मानवीय भावनाओं को विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
समारोह में अतिथियों एवं सहयोगियों का अभिनंदन किया गया। जीवन ज्योति के सचिव राजेश पारकेरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि पीडीजी राजन गंडोत्रा ने आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि रचनात्मकता, संवेदनशीलता और मानवीय भावनाओं को समाज तक पहुंचाने का एक प्रयास है। प्रदर्शनी के आगामी दो दिनों में कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए इसे देखने का अवसर उपलब्ध रहेगा।
आज के कार्यक्रम मे शहर के कई गणमान्य लोग एव्ं रोटरी क्लब ऑफ धनबाद तथा जीवन ज्योति विशेष विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments