धनबाद। कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष डा भवेश चंद्र चौबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण विप्र समाज की बैठक नयाडीह ग्राम स्थित दूर्गा मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस आंदोलन के प्रेरणास्रोत अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सम्बंधित सम्पूर्ण विप्र समाज तथा समस्त ब्राह्मण समाज के आह्वान पर धनबाद जिला के प्रत्येक प्रखण्ड में डीआरएम का प्रतिकार किया जा रहा है। मौके पर ब्राह्मण समाज के सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि आंदोलन उस अमानवीय, अभद्रतापूर्ण ब्यवहार के खिलाफ किया जा रहा जिसमें धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने अपने अधीनस्थ रेलवे अस्पताल कर्मचारी बसंत उपाध्याय जो अनुशासन प्रिय एवं कर्त्तब्य परायण हैं को अपने कार्यालय में बुलाकर अर्द्ध नग्न कपड़ा उतरवा कर किया,महज इसलिए कि बसंत उपाध्याय ने डीआरएम की पत्नी को चप्पल खोलकर डाक्टर के चेम्बर जाने के लिए कहा। इससे क्षुब्ध होकर डीआरएम कमल किशोर सिन्हा की पत्नी ने अपने डीआरएम पति से शिकायत कर दी और उसका खामियाजा बसंत उपाध्याय को भूगतना पड़ा। धरना के सात दिन के बाद भी डीआरएम ने अभी तक कोई जवाब ब्राह्मण समाज को नहीं दिया। अतएव ब्राह्मण समाज आन्दोलन तेज करने के लिए हर गांव कस्बे में इस अन्याय, अनुचित कुकृत्य कार्य का प्रतिकार स्वरुप बैठक कर रहा है। मंच संचालन नयन कुमार चौबे ने किया। सम्पूर्ण विप्र समाज के प्रदेश संगठन महासचिव मृणाल चौबे ने कहा कि डीआरएम कमल किशोर सिन्हा के खिलाफ तेज आंदोलन चलाया जायेगा एवम एक प्रतिनिधिमंडल रेल मंत्री से मिलकर डीआरएम के अमानवीय व्यवहार की शिकायती पत्र देगा।अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री डा. भवेश चंद्र चौबे ने कहा कि इस कुकृत्य का जोरदार ढंग से विरोध करना होगा। मौके पर नित्यानंद चौबे, सोमनाथ चौबे, परेश चौबे, सरोज चौबे, सेंटु चौबे, बिरोज चौबे, मृत्युंजय चौबे, राजेश चौबे, धनंजय चौबे, आशीष चौबे, नयन चौबे, आकाश चौबे, अभिषेक चौबे कौशिक चौबे, प्रियतोष चौबे,सुजीत चौबे, डा० परेश कुमार चैटर्जी,तुषार कांति मुखर्जी, वेणुगोपाल मुखर्जी, चैटर्जी, विप्लव पोईतुंडी,आलोक चौबे आदि उपस्थित हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments