Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तिलाटांड से उत्पाद विभाग ने छापामारी कर 630 लीटर अवैध शराब बरामद किया

 


धनबाद। जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड रामबाबू टुड्डू के यहां उत्पाद विभाग के द्वारा  छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 630 लीटर अवैध निर्मित शराब बरामद की गई है तथा 1000 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया है। 


उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर कमलकांत कुमार ने मीडिया को बताया कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड में लगातार अवैध महुआ शराब की सूचना प्राप्त हो रही थी उत्पाद सहायक आयुक्त के निर्देश पर उक्त छापेमारी की गई जहां से 630 लीटर अवैध निर्मित महुआ शराब बरामद की गई है साथ ही 1000 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया है तथा वहां से आरोपी फरार होने में सफल रहा। जिसके बाद 630 लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त कर धनबाद उत्पाद कार्यालय लाया गया है तथा उक्त घर के ओनर रामबाबू टूडू के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।

Post a Comment

0 Comments