धनबाद। पूजा टॉकीज के निकट राजू यादव चौक पर मंगलवार को समाजिक न्याय के पुरोधा शहीद राजू यादव कि 32 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री आबो देवी एंव मंच संचालन राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने की। शहीद राजू यादव की आदमकद प्रतिमा पर सर्वप्रथम पूर्व मंत्री सह उनकी पत्नी आबो देवी, पुत्र संजय कुमार, अवधेश कुमार महामंत्री राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ सह केद्रीय सचिव आजसू पार्टी, सुमेश कुमार पौत्र साहित्य राज, के अलावे विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया । मौके पर पूर्व मंत्री आबो देवी ने कहा कि समता मूलक समाज की स्थापना के लिए उन्होंने अपने प्राण की आहुति दी। गैर बराबरी के खिलाफ जीवनप्रयत्न संघर्ष किया, विपरीत परिस्थितियों से कभी विचलित नहीं हुए । झारखण्ड जैक पार्षद पूर्व सदस्य रेखा मंडल ने कहा कि राजू यादव व्यक्ति नहीं विचार थे उनका विचार आज भी प्रासंगिक है उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा आगामी चुनाव में यहां की जनता का निर्णय माफिया के किला में अंतिम कील साबित होगी । अवधेश कुमार ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र के ईश्वर की सेवा का उनके पिता ने उन्हें संदेश दिया । मौके पर दरिद्र नारायण भोजन एवं अंग वस्त्र का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, जदयू अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह रालोजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकूर, मासस केद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पु , यादव महासभा के अध्यक्ष आर एन यादव, बेंगु ठाकुर, सपन बनर्जी, खेदन महतो नेपाल रवानी के पुत्र अजय रवानी चन्द्रदेव यादव, बासुदेव प्रसाद यादव पूर्व पार्षद अशोक पाल, शंकर यादव, पूर्व पार्षद जगत महतो, अनुप साव, सीताराम यादव, रवि भूषण, गुलशन खातुन रंजीत यादव गुड्ड, अनवरी खातुन प्रवीण कुमार, पिंटु यादव राधेश्याम यादव, राम अवतार गोप, बंसत यादव, सोमनाथ चटर्जी, नवल पासवान ,काशी यादव, देवेन्द्र यादव, रामबाबु यादव, विट्टटू मिश्रा, डा0 आर के गोस्वामी, मुकेश कुमार राणा, साधु यादव, सुनीता सिह, गोपाल यादव, शिवकुमार यादव जीतु पासवान के अलावे दर्जनो लोग शामिल थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments