Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सांसद विधायक और पूर्व सांसद दिखे एक मंच पर




धनबाद। नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार का चुनाव कार्यालय  बैंक मोड़, होटल स्काईलार्क के बगल में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संयुक्त रूप से धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, पूर्व आईजी एवं भाजपा नेता श्री लक्ष्मण सिंह,  सुरेश साव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि, भाजपा समर्थित प्रत्याशी  संजीव कुमार रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता का मत केवल और केवल हरी मिर्च छाप पर पड़ेगा। भाजपा द्वारा किए गए जनहित के ऐतिहासिक विकास कार्यों के कारण जनता का भरोसा हमारे कर्मठ, स्वच्छ छवि के प्रत्याशी संजीव कुमार पर पूरी तरह कायम है। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार की धनबाद में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं है, जबकि भाजपा के प्रयासों से रंगाटांड़ पुल चौड़ीकरण, मटकुरिया से विनोद चौक सड़क चौड़ीकरण एवं ओवरब्रिज निर्माण, गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़ होते हुए बोकारो तक फोरलेन सड़क, मैथन से धनबाद पेयजल आपूर्ति, आईएसएम को आईआईटी का दर्जा, कोयलांचल विश्वविद्यालय की स्थापना सहित अनेक बड़े विकास कार्य धरातल पर उतरे हैं। झामुमो-कांग्रेस का धनबाद में न तो कोई जनाधार है और न ही कोई विकासात्मक योगदान।

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने धनबाद की जनता से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में हमारा मुकाबला किसी से नहीं है। हमारे प्रत्याशी स्पष्ट रूप से सबसे आगे हैं और मेयर पद पर केवल संजीव कुमार ही विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा छोड़कर गए, उनके साथ न तो कार्यकर्ता रहे और न ही जनता, इसके कई उदाहरण सामने हैं।

झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि संजीव कुमार के साथ धनबाद के युवा, महिलाएं, पीड़ित एवं वंचित वर्ग मजबूती से खड़े हैं। पूरे संगठन में उत्साह और जोश का माहौल है।

भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी श्री संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। पिछले छह वर्षों से नगर निगम चुनाव नहीं होने के कारण धनबाद शहर का विकास पूरी तरह बाधित रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को नई गति मिली थी और जनता को पूर्ण विश्वास है कि भाजपा का मेयर बनने पर धनबाद का विकास पुनः तेज गति से होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल,जिला महामंत्री मानस प्रसून ,जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, मनोज मिश्रा, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रमा सिन्हा, अजय निषाद पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल , विभा रानी सिंह, अनिल सिन्हा, योगेंद्र यादव, रवि सिन्हा, गीता सिंह, प्रियंका रंजन, राजकिशोर जैना, धरणीधर मंडल , रामजीत भुइयां, अजय दास, इंद्रभूषण कुशवाहा,सन्नी रवानी, नितिन भट्ट, संजय झा, मनोज गुप्ता, शशि सिंह, मौसम सिंह, सुमन सिंह, किशोर मंडल, राजाराम दत्ता, बसंती सिंह, रंजय सिंह,तमाल राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments