Dhanbad।आज रेलवे ग्राउंड में इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसके मुख्य अतिथि धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र थे, उन्होंने दोनों टीम को बधाई दी और खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। मैच काफी रोमांचक था आज का मैच ऑपरेटिंग बनाम इलेक्ट्रिकल ओ पी के बीच खेला गया जिसमें ऑपरेटिंग टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 88 रन बनाया, बाद मैं बल्लेबाजी करने के लिए इलेक्ट्रिकल ओ पी कि टीम खेलने उत्तरी जो 15 ओवर मे 72 रन ही बना सकी और 16 रन से मैच हार गई। इसमें मैन ऑफ़ द मैच उत्तम कुमार को दिया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन का मंडल खेल अधिकारी धीरज कुमार के देख रेख में संपन्न हुआ। इस मैच का आनंद उठाने के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार, वरीय परिचालन प्रबंधक अंजय तिवारी, सीनियर डीएसओ दीपक कुमार, मंडल खेल सचिव मुनेश्वर सिंह कुणाल चौबे अभिषेक मोहित्र अभिषेक सिंह सी एम झा, आमिर हाशमी, पप्पू सिंह, तारीक अजीज, आशुतोष कुमार, विकास कुमार रानू, रोहित राजा झा राहुल प्रसाद, अभिषेक कुमार लोग मौजूद थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments