Dhanbad। झारखंड के जाने माने अभिनेता एवं रॉक स्टार आभाष मुखर्जी टॉलीवुड के बड़े पर्दे पर फिल्म"अंशुमान एम बी ए" जो 29 सितंबर को Zee -5 ( OTT) में रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म में आभाष मुखर्जी लीडिंग रोल में दिखेंगे। इस फिल्म का ट्रेलर Zee-5 में रिलीज हो चुका है। आभाष मुखर्जी जो झारखंड के रांची एवं धनबाद के रहने वाले हैं। अपने फिल्मी कैरियर के लिए आभाष मुंबई में काफी दिनों तक थे। वर्तमान में आभाष कोलकाता में है। इस फिल्म की सूटिंग कोलकाता एवं दार्जिलिंग में हुआ हैं। "अंशुमान एम बी ए" फिल्म में आभाष मुखर्जी का रोल अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। जो एक गुजराती स्मार्ट बॉय के रूप में लीडिंग रोल में अभीनय कियाहैं। इस के साथ लीडिंग रोल में जाने माने टॉलीवुड के महान कलाकार सोहम चक्रबर्ती हैं। दोनों अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आभाष लोकप्रिय डांस करते हुए नजर आएंगे। टॉलीवुड के जानीमानी कलाकार कौशानी मुखर्जी लीड एक्ट्रेस हैं। इन दोनो के साथ काम करने का मौका मिलने पर आभाष गर्वान्वित महसूस कर रहे है। इस फिल्म की कहानी संजीव बंदोपाध्याय ने लिखी हैं।इस फिल्म के टॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अभिजीत गुहा एवं सुदेष्णा राय है। उल्लेखनीय हैं कि , आभाष मुखर्जी का "रॉक स्टारलाइव" के नाम से म्यूजिक वीडियो एलबम 2020में जी म्यूजिक रिलीज किया था। जो देश विदेश में काफी चर्चा में था। टॉलीवुड के बड़े पर्दे पर आभाष को काम करने का मौका मिलने पर आभाष के पिता सुरजीत मुखर्जी एवं माता मृदुला मुखर्जी काफी गर्वान्वित महसूसकर रहे हैं।
0 Comments