Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट न्यास परिषद की बैठक डीसी की अध्यक्षता में हुई,350 करोड़ की योजनाओं को किया गया पारित

  


धनबाद। धनबाद जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट न्यास परिषद की बैठक डीसी वरुण रंजन की अध्यक्षता में सपन्न हुआ।बैठक में डीसी के आलवे डीडीसी शशिप्रकाश सिंह, सांसद सीपी चौधरी, विधायक ढुलू महतो,राज सिन्हा,अपर्णा सेन गुप्ता, पूर्णिमा नीरज सिंह ,जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सहित जिला परिषद सदस्य प्रमुख उपस्थिति रहे। 


बैठक में जिले के विकास को लेकर सभी ने अपनी बात रखी। वही विधायक ढुलू महतो ने कहा कि डीएमएफटी फंड का खर्च जिला स्तर से होना चाहिए।राज्य सरकार को योजनाएं भेजने पर देरी होती है।

वही सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि 1 करोड़ से अधिक राशि के योजनाओं को भी जिला स्तर से पारित करने का काम किया जाना चाहिय।इससे विकास को गति मिलेगी। डीसी वरुण रंजन ने कहा कि बैठक में 350 करोड़ की योजनाओं को पारित किया गया है।शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना सहित सभी विभाग के लिये फंड की व्यवस्था किया गया है।समय पर पारित योजना धरातल में उतरे इसपर पूरी निगरानी रखी जाएगी।





Post a Comment

0 Comments