Hot Posts

6/recent/ticker-posts

माय भारत, धनबाद द्वारा ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन



धनबाद : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत, धनबाद द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, धनबाद में ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना, मतदान के महत्व एवं मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सुश्री रिया गुप्ता यूथ आइकान के रूप मे प्रस्तुति के माध्यम से ‘आपका वोट, आपकी आवाज़’ विषय तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। माय भारत, धनबाद के उपनिदेशक  सूर्यकांत कुमार ने भी युवाओं को उनके मतदान संबंधी अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य  राजेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं को लोकतांत्रिक शपथ दिलाई तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प कराया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण माननीय विधायक एवं युवाओं के बीच संवादात्मक सत्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों एवं लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका से संबंधित प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए।*

Post a Comment

0 Comments