Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विगत 11 वर्षों से दीपावली पर जरूरतमंदों के घर रोशनी पहुंचा रहे हैं विधायक राज सिन्हा, दीया-बाती एवं तेल वितरण अभियान की कल से होगी शुरुआत

 


धनबाद। दीपावली की असली खुशी तभी है, जब हर घर में दीप जले, हर चेहरे पर मुस्कान हो और समाज का कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी मानवीय भावना और सेवा के संकल्प के साथ धनबाद के भाजपा विधायक  राज सिन्हा पिछले 11 वर्षों से लगातार दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच दीया, बाती एवं तेल का वितरण करते आ रहे हैं।

विधायक राज सिन्हा की यह पहल अब केवल एक वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि धनबाद की सामाजिक सेवा और आपसी अपनत्व की एक  मिशाल बन चुकी है.हर घर में दीप जलाकर लोग उल्लास के साथ यह पर्व मना सकें।

इसी कड़ी में इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दीया, बाती एवं तेल वितरण अभियान की शुरुआत कल दिनांक 06 नवंबर 2026 को की जाएगी।

वितरण कार्यक्रम का विवरण :

प्रातः 11:30 बजे – पथराकुल्ही स्टेडियम के बगल में।

दोपहर 12:00 बजे – चांदमारी न्यू प्राथमिक मध्य विद्यालय के पास।

संध्या 04:00 बजे – लाहबनी, धैया काली मंदिर के पास।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का संदेश देती है। जनप्रतिनिधि होने के नाते यह हमारा दायित्व है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के त्योहार में भी खुशियां शामिल हों। प्रत्येक घर में दीप जले और उनके चेहरे पर मुस्कान आए, इससे बड़ी संतुष्टि और सेवा का अवसर कुछ नहीं हो सकता।विधायक राज सिन्हा की यह पहल एक संदेश देती है कि दीपावली की रोशनी तभी सार्थक है, जब उसकी चमक समाज के हर घर तक पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments