Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) के नए क्रिकेट सत्र की शुरुआत चैंपियंस लीग सीनियर टूर्नामेंट से होगी




Dhanbad। धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) के नए क्रिकेट सत्र की शुरुआत चैंपियंस लीग सीनियर टूर्नामेंट से होगी। रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में मंगलवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में इसकी घोषणा की गई। अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि पिछले सत्र में इस टूर्नामेंट का आयोजन वर्षा के कारण नहीं हो पाया था। महापर्व छठ के बाद इसका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पहले ही टीम की घोषणा की जा चुकी है।बैठक में नए सत्र के लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन पर चर्चा की गई। सुपर डिवीजन एलीट एवं प्लेट और ए डिवीजन टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म 22 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। 24 से 30 नवंबर तक प्लेयर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। बैठक में एक बार फिर स्पष्ट किया गया कि वैसे खिलाड़ी जो विभिन्न आयु वर्गों के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें फिर से यह शुल्क नहीं देना पड़ेगा। राज्य से बाहर के अधिकतम तीन खिलाड़ी एक टीम से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हालांकि इसे स्पष्ट किया गया है कि ऐसे खिलाड़ियों का चयन जिला टीम में नहीं किया जा सकेगा। वहीं स्कूल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक 23 नवंबर को होना है। इसके बाद इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग के लिए तीन टूर्नामेंटों के आयोजन की घोषणा की गई। इसमें 12-12 टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट के प्रारूप पर भी चर्चा हुई। बैठक में आमंत्रित फाइनांस कमेटी और चयन समिति के सदस्यों ने भी चर्चा में भाग लिया। विभिन्न टूर्नामेंटों के लिए प्रायोजकों को जोड़ने पर विमर्श किया गया। बैठक में नए बने सहायक सचिव रामजी यादव का डीसीए के पदाधिकारियों ने स्वागत किया एवं उम्मीद जाहिर की कि उनके मनोनयन से मुगमा-निरसा क्षेत्र में क्रिकेट गतिविधियों को बल मिलेगा।

डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग, शांतनु चौधरी, जावेद खान, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बीएच खान, सहायक सचिव रत्नेश कुमार सिंह, अभिजीत घोष, कार्यकारिणी सदस्यों में द्वारिका तिवारी, सुधीर पांडेय, डा. राजशेखर सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, शिव शक्ति प्रसाद, विशेष आमंत्रितों में जेएससीए कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, अशोक चौरसिया, चयनकर्ताओं में मनीष वर्धन, अमीर हाशमी, अभिषेक मोइत्रा व अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments