Hot Posts

6/recent/ticker-posts

व्यापारियों के समर्थन में आजसू पार्टी ने रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना

 



धनबाद : जिले के रणधीर वर्मा चौक पर आजसू पार्टी के द्वारा जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना के माध्यम से व्यापारियों के समर्थन के लिए एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।आजसु पार्टी के वरिष्ठ नेता मंटू महतो ने मीडिया को बताया कि पिछले दिनों व्यापारियों पर अपराधियों के द्वारा गोली चलाकर घायल कर दिया गया है और आये दिन व्यापारियों को रंगदारी एवं धमकी दी जा रही है लगता है धनबाद में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसलिए आजसु पार्टी व्यापारियों के साथ है और उसके हर लड़ाई में कम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। आज के इस धारणा के माध्यम से झारखंड के राज्यपाल को ज्ञापन सोपी जाएगी। विनय सिंह ने कहा की धनबाद में आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और अपराधियों की बोल वाला चरम सीमा पर है। आए दिन धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधियों के द्वारा लगातार घटना का अंजाम दिया जा रहा है। इसलिए आज सरकार के खिलाफ धरना के माध्यम से पुरजोर विरोध प्रदर्शन की जा रही है आगे अपराधियों को पकड़ा और सजा नहीं दिया जाता है तो आजसू पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।धरना प्रदर्शन में  पार्टी का वरिष्ठ नेता राधेश्याम गोस्वामी, विनय सिंह, हंसराज सिंह कुशवाहा, रतिलाल  महतो, कुल्लू चौधरी ,पप्पू सिंह, हलदर महतो, जीतू पासवान, दिलीप सिंह, मीना सिंह, गुलाम हुसैन पप्पू, प्रिया सिंह, संतोष पासवान,भगवान दास, महबूब आलम, सुनील शर्मा, हीरालाल महतो, सदानंद महतो, धर्म गुप्ता, विकास रवानी, दयानंद महतो, सुभाष रवानी, संतोष कुशवाहा, जलाल अंसारी, रामचंद्र ठाकुर, गुड्डू पासवान, शेखर महतो, अमर पासवान,बबलू महतो, उषा सिंह, शांति देवी, विकास कुमार, विक्की राजवंशी, गोलू पासवान, राकेश गयाली, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments