धनबाद। जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था, व्यापारियों पर गोली चलाना, रंगदारी, वसुली एवं बढ़ती वारदातों के विरुद्ध,जिला चैंबर द्वारा 1 नवंबर से अनिश्चित कालीन धनबाद बंद का आहवान किया गया है। आज जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार से धनबाद बंद में समर्थन की लिखत आग्रह किया। इस विषय पर आज संध्या 6 बजे पुराना बाज़ार स्थीत होटल चंद्रकला में चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के संचालन समिति के सम्मानित सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से व्यापारी हित में निर्णय लिया गया की जिला चैंबर द्वारा आहूत बंद का चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार पूर्ण समर्थन करेगा। बैठक के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के संचालन समिति के सदस्यों ने जुलूस निकाल कर पुराना बाज़ार का भ्रमण कर दुकानदारों से अपनी अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की!
ये रहे मौजूद
आज की बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार संचालन समिति के सदस्य राजेश गुप्ता, भीखू राम अग्रवाल, सोहराब खान, विजय सैनी जी, प्रदीप नारनोली जी, संजय पांडेय जी, राज कुमार गुप्ता, दीपक सिंह जी, दिनेश प्रसाद, नवनीत रिटोलिया, इमरान अली, दीपक झा, दीपक अग्रवाल जी,मो ०सलाउद्दीन महाजन, इंद्रजीत सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता जी,मो०तनवीर, दिनेश कुमार, दीपक ठक्कर आदि मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments