धनबाद : बुधवार को दलित कांग्रेस एकता मंच की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में दलित समाज से जुड़े कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। मालूम हो कि दलित समाज के जुड़े कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ लगातार मुखर है। जिला तथा प्रदेश स्तर की कमेटियों में दलित समाज से जुड़े कांग्रेसियों की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने क्रमिक विरोध की घोषणा कर रखी है। प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मीडिया को बताया कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा हम सभी दलितों के साथ सौतेला दुर्व्यवहार करने का कार्य कर रहे हैं
इसी को लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर दलित एकता मंच के द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के हम सब सच्चा सिपाही है इसके बावजूद भी राजेश ठाकुर एवं संतोष सिंह हम सभी को अपमानित करते हुए नए-नए सदस्यों का जोड़ने का कार्य कर रहे हैं और हम सभी के दलित समाज में फूट डालने की प्रयास कर रहे हैं यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सभी दलित परिवार कांग्रेस पार्टी से मांग करते हैं प्रदेश से अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह को पद से तत्काल हटाए जाए नहीं तो या आंदोलन और भी उग्र होने जा रहा है। क्योंकि हम सभी कांग्रेस दलित एकता मंच के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक बात पहुंचाने का कार्य करेंगे और इन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह को पद से विरमित करने का मांग करेंगे।
0 Comments