धनबाद।धनबाद क्लब में शनिवार को शरद पूर्णिमा पर डांडिया रस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अहमदाबाद की डिंपल पंचोली की बैंड लाइव परफॉर्मेंस देगी। उक्त बातें क्लब के सचिव संजीव बियोत्रा ने क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि धनबाद में पहली बार किसी बैंड के द्वारा रास गरबा की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा
जिसमें 51 कैटेगरी में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। डांडिया नाइट धूम धड़ाका से भरपूर होगा। इस दौरान डिंपल पंचोली ने मीडिया को बताया कि कार्यक्रम के दौरान कई सरप्राइज देखने को मिलेगी। इस दौरान ट्रेडिशनल गरबा धनबाद वासियों के लिए फिल्मी गानों पर डांडिया का आयोजन होगा। मौके पर विकास शर्मा एवं क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments