धनबाद। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के तत्वावधान में अभिनव भारती पब्लिक स्कूल, भूली (झारखंड मोड़), जिला-धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।कैंप का शुभारंभ दिनांक 14 सितम्बर 2026 को विद्यालय के प्राचार्य श्री महेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।
*समापन समारोह:*
आज के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भूली थाना प्रभारी श्री विश्वजीत ठाकुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री राजू हरि, बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव श्री पप्पू पंडित एवं श्री एन.सी. पंडित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक श्री रिक्की कुमार साव ने किया।
*तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा:*
- *प्रथम दिन (14.09.2026):* ट्रैकिंग, मैपिंग, नेचर कलेक्शन, गेमिंग, मंकी झूला, आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी एवं कृषि शोध केंद्र का भ्रमण।
- *द्वितीय दिन (15.09.2026):* ध्वजारोहण एवं योग से दिन की शुरुआत, मार्च-पास्ट, गेम्स, कुकिंग, नाटक एवं नृत्य का प्रशिक्षण।
- *तृतीय दिन (16.09.2026):* पिछले दो दिनों के सीखे हुए कार्यों का मंचीय प्रदर्शन किया गया।
समापन अवसर पर सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस कैंप को सफल बनाने में अभिनव भारती पब्लिक स्कूल के शिक्षक श्री शिवम प्रसाद, श्री शशि कुमार, सोनाक्षी मैडम, खुशबू मैडम, शिवानी मैडम, सलाम जी एवं बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक श्री मिथिलेश कुमार, सुश्री रोशनी परवीन का सराहनीय सहयोग रहा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments