Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जैन समाज का सबसे बड़ा त्यौहार पर्यूषण श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है, 27 सितंबर क्षमावाणी के साथ समाप्त होगा



धनबाद। जैन समाज का सबसे बड़ा त्यौहार पर्यूषण पर्व 16 सितंबर से चालू हो गया है जो 27 सितंबर क्षमावाणी के साथ समाप्त होगा ।धनबाद के दोनों मंदिरों में पर्यूषण पर्व बहुत धूम धाम से मनाया जा रहा है ।आज पर्यूषण पर्व का चौथा दिन है । धैया जैन मंदिर में  प्रत्येक दिन प्रातः अभिषेक ,शांतिधारा होती है जिसमें समाज के सभी पुरुष शुद्ध पीला धोती गच्चा पहन कर भगवान का अभिषेक करते है ।इसके बाद भक्तिपूर्ण पूजा होती है ।रात्रि में संगीतमय आरती , प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है। इन सभी में समाज के माननीय सदस्य संजय गोधा, सुरेंद्र जैन, सुशील बाकलीवाल,विनीत जैन, विनोद जैन , मनीष शाह, मुकेश गंगवाल,राखी जैन,ऊषा झंझरी, करुणा गोधा, रिद्धि गोधा,  आदि अन्य भाग ले रहे है।

Post a Comment

0 Comments