Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट ने श्री नरसिंह नारायण उच्च विद्यालय बागसुमा गोविंदपुर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कया







धनबाद। ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के द्वारा  राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में धनबाद जिला के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में सितंबर माह में  छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्री नरसिंह नारायण उच्च विद्यालय बागसुमा  गोविंदपुर में की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सचिव संतोष कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र कुमार विश्व हिंदू परिषद के रंजन कुमार एवं प्रभारी प्राचार्य गुलशन आरा जी, शिव बाबू पटेल, दसौंद्धि सर, बेबी जी  एवं अन्य सहयोगी शिक्षक एवं छात्राओं की उपस्थिति रही । करीब 82 छात्राओं ने चित्रकला की प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके लिए ट्रस्ट के द्वारा कलर एवं पेपर शीट जिस पर छात्राओं ने चित्रकार बनाया को निशुल्क प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को ट्रस्ट के द्वारा पुरस्कार सामग्री भी दिया जाएगा जिसका वितरण छात्राओं के बीच कल दिनांक 16/9/2026 को किया जाएगा ।  इस कार्यक्रम से छात्र  छात्राओं में काफी उत्साह रहा एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर  जी के बारे में जानने का अवसर भी मिला ।  स्कूल की  प्राचार्य ने इस कार्य के लिए ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के लोगों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में करने का आग्रह किया  ।

Post a Comment

0 Comments