Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कर्णगोष्ठी द्वारा चित्रगुप्त पूजा का हुआ आयोजन,स्मारिका दुर्वाक्षत- 2023 का हुआ लोकार्पण

 




धनबाद:कर्ण गोष्ठी, धनबाद के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हीरापुर  अग्रसेन भवन में किया गया। उक्त अवसर पर निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ जिसमें बीपी, शुगर आदि का जांच हुआ। स्मारिका दुर्वाक्षत- 2023 का लोकार्पण संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर  एस. के. एल. दास द्वारा किया गया । सहभोज, पुस्तक प्रदर्शन, मिथिला पेंटिंग दीर्घा एवं उत्कृष्ट फैशन शो का आयोजन रंग सागा द्वारा हुआ। महिलाएं एवं बच्चों के लिए गेम शो का भी आयोजन किया गया है। कर्णगोष्ठी के कलाकारों द्वारा शाम में संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

उक्त अवसर पर संस्था के पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण लाल दास, डॉक्टर पीसीएल दास, डॉक्टर मिहिरकुमार,प्रेमचंद लाल दास,  उदय चंद्र लाल दास, नरेंद्र कुमार चौधरी, शिशिर कुमार, जितेंद्र कुमार कर्ण सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।



Post a Comment

0 Comments