Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चेतन गोयनका समेत कई व्यापारियों को मिले बॉडीगार्ड

 


धनबाद। धनबाद पुलिस ने  बैंक मोड़ मोटर पार्ट्स व्यापारी पर फायरिंग के बाद से गिरफ्तारियो के साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टि से भी कई कदम उठाए हैंरं। व्यवसायियों और बाजार की सुरक्षा के लिए पुलिस ने अलग तैयारी की है। जरूरत के हिसाब से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है और बाजारों में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, बिहारी लाल चौधरी के दोनों बेटों और अन्य दो व्यवसायियों को थानास्तर पर सुरक्षाकर्मी गए हैं। बैंक मोड़ सहित अन्य स्थानों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। सिविल में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। चौक-चौराहों और चेकपोस्टों पर तैनात बलों को भी विशेष रूप से सक्रिय रहने का निर्देश पुलिस के वरीय अधिकारियों ने दिया है। एसएसपी ने पूछने पर कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए जा रहे हैं।




Post a Comment

0 Comments