धनबाद। आगामी 2, 3 और 4 दिसंबर को बाघमारा क्षेत्र में होने वाले बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को लेकर धनबाद परिषद में विधायक ढुल्लू महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला प्रशासन और राज्य सरकार से निवेदन किया है कि जल्द कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रशासन दे दें। असमंजस की स्थिति तैयारी पर असर डाल रहा है। यह जनमानस के भावनाओं से जुड़ा हुआ है। विधायक ने कहा इसे राजनीतिक रंग न देते हुए लोगों के आस्था को ध्यान में रख जल्द दिया जाए अनुमति, जिससे कार्यक्रम हो सके। आगे मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा 10 लाख लोगों की बैठने की हमने तैयारी की है सुरक्षा की दृष्टि से हर एक मानक पर हम तैयार हैं पर बीते 15 दिनों से अनुमति की कोई भी सूचना न प्राप्त होने से दुखी हूं। अंत में विधायक ढुल्लू ने कहा हमारी आग्रह को जिला प्रशासन और राज्य सरकार स्वीकार करें जिससे लोगों की आस्था का यह कार्यक्रम सफल हो सके।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments