Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उपायुक्त, एसएसपी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अर्पित की धरती आबा के चरणों में पुष्पांजलि,उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे

 


धनबाद: भगवान बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक मोड़ में बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने न्याय के लिए जो लड़ाई लड़ी थी उसे और आगे ले जाने तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने की आज हम सब प्रतिज्ञा लेते हैं। साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी समस्त जिले वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।बैंक मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने पुलिस हाउस के पास स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन, एसएसपी संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, नगर आयुक्त  रवि राज शर्मा, एसडीओ उदय रजक, नारायण महतो, रति उरांव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।



Post a Comment

0 Comments