धनबाद: लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम एवं सहयोगी नगर स्थित ओल्ड एज होम में आश्रम में आश्रय ले रहे हैं बुजुर्गों संग आश्रम के मीडिया प्रभारी संजय चौरसिया ने अपना जन्मदिन अपनी पत्नी आरती देवी और दोनों बेटे अभय और आर्यन के साथ केक काटकर मनाया। संजय चौरसिया ने समस्त बुजुर्गों की जन्मदिन पर सेवा सम्मान कर नमन किया और उनका हार्दिक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। आश्रम के बुजुर्गों और आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी के आश्रम में ही जन्मदिन मनाने का विशेष आमंत्रण पर संजय चौरसिया के जन्मदिन पर समस्त बुजुर्ग काफी खुश और उत्साहित थे। आश्रम के अध्यक्ष नौसाद गद्दी ने बताया पत्रकार संजय चौरसिया का सालों भर आश्रम में आना जाना लगा रहता है। बुजुर्गों के लिए आश्रम से अस्पताल तक यथासंभव सेवा, विशेष ख्याल और सम्मान करते हैं और हर समय अश्रम के बुजुर्गों का मनोबल बढ़ाते हैं आश्रम चलाने का कार्य बहुत ही कठिन है लेकिन जब संजय जैसे बुजुर्गो की सेवा ख्याल करने वाले साथी आश्रम को मिल जाता हैं तो बुजुर्गों की सेवा करनी का हिम्मतऔर मनोबल और भी बढ़ जाता है आश्रम के एक-एक बुजुर्ग का से चेहरा हम सब के आदर सम्मान सेवा से खिल उठता है और वे उनके हर तरह के योगदान के लिए काफी खुश रहते हैं और उनका आशीर्वाद बहुत ही सफलता के लिहाज से बहुत ही असरदार साबित होता है संजय चौरसिया ने कहा इन बुजुर्गों की सेवा करना एक अच्छे भाग्य की बात है। यहां पर जन्मदिन मना कर मुझे और मेरे पूरे परिवार को हार्दिक संतुष्टि और खुशी मिली है। और सभी से मेरी विनती है कि माता-पिता एवं बुजुर्गों का खास ख्याल रखें यही पृथ्वी पर सबसे बड़ा ईश्वरीय कार्य है। आश्रम में आश्रय ले रही दिव्यांग रेखा दत्ता ने बहुत ही सुंदर भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका दिल मोह लिया।आश्रम में बुजुर्गों की सेवा में आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी, आश्रम के सदस्य ओंकार मिश्रा, आश्रम के बुजुर्ग विभीषण यादव, मनमोहन सरकार, अजीत चक्रवर्ती, सावित्री देवी रंगोला देवी, लकी बनर्जी, तृप्ति जैन, अमला देवी, छवि भंडारी, केयरटेकर सुबल सिंह शांति देवी समेत सभी बुजुर्गों ने संजय को ढेर सारा आशीर्वाद, शुभकामनाएं एवं आशीष दिया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments