धनबाद। बीबीएमकेयू में क्षेत्रीय भाषा और इंटर कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे आजसू छात्रसंघ का गुस्सा शनिवार को रणधीर वर्मा पर फुट पड़ा जहां सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आजसु कार्यकर्ताओं द्वारा बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय के कुलपति और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद और कुलपति मुर्दाबाद के नारे पर लगाए। पुतला दहन के बाद जानकारी देते हुए राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि बीबीएमकेयू मनमानी कर रहा है और शिक्षा को बढ़ावा देने की जगह उसके स्तर को गिराने का कार्य किया जा रहा है आजसू छात्र संघ क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई और इंटर की पढ़ाई को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं मगर विश्वविद्यालय प्रशासन के कान पर जू नहीं रेंग रहा झारखंड में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की जरूरत है ऐसे में सरकार भी चुप्पी साधे हुई है. अगर जल्द ही मांग पूरी नहीं की जाएगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments