Dhanbad। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन श्री गुरुनानक देव महाराज का 557वां प्रकाश पर्व है। बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा में 3 दिनों तक प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। 3 दिवसीय प्रकाश पर्व की शुरुआत झरिया स्थित कोइरीबांध गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शोभा यात्रा से होगी। 22 नवंबर की सुबह 11 बजे गुरुद्वारा प्रांगण से शोभा यात्रा आरंभ होगी। यह झरिया बाटा मोड़, देशबंधु टॉकीज, मातृ सदन, चिल्ड्रन पार्क, लक्ष्मनिया मोड़, बिहार टॉकीज, कतरास मोड़, बस्ताकोला, धनसार, जोड़ाफाटक, शक्ति मंदिर, पुराना बाजार पानी टंकी होते बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारा पहुंचेगी। शोभा यात्रा में फूलों से सजी भव्य पालकी में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज विराजमान रहेंगे। उनके आगे पांच प्यारे पांच निसान साहिब रहेंगे। शोभा यात्रा में भुजंगी बच्चे, शबदी जत्था, बैंड, घोड़े, खालसा हाई स्कूल के एनसीसी कैडेट समेत हजारों की संख्या में संगत शामिल होंगे।
558वें प्रकाश पर्व पर 3 दिन गूंजेगी शबदवाणी
प्रकाश पर्व के लिए बड़ा गुरुद्वारा की भव्य विद्युतसज्जा की जा रही है। 22 से 24 नवंबर तक गुरुद्वारा रंगबिरंगी रोशनी से जगमग करेगा। 23 नवंबर की शाम शबद कीर्तन होगा। 24 नवंबर को गुरुद्वारा ग्राउंड में मुख्य दीवान सजाकर प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 10:30 से । दोपहर 3 बजे तक शबद कीर्तन व कथा चलेगी। उच्च कोटि के रागी जत्थे व प्रचारक कीर्तन और कथा के माध्यम से संगतों को निहाल करेंगे। इस दौरान 3 दिन गुरु का अटूट लंगर चलेगा। 22 व 23 नवंबर की शाम और 24 नवंबर को दोपहर और शाम में अटूट लंगर वितरण किया जाएगा। 24 नवंबर को शाम 7 बजे से शबद कीर्तन व कथा होगी। रात में आतिशबाजी की जाएगी।
अमृतसर से हजूरी रागी जत्था पटियाला से प्रचारक हरभजन सिंह आ रहे
3 दिवसीय प्रकाश पर्व समारोह के लिए अमृतसर और पटियाला से हजूरी रागी जत्था व प्रचारक धनबाद आ रहे हैं। अमृतसर स्वर्ण मंदिर से हजूरी रागी जत्था भाई हरजीत सिंह और पटियाला से भाई हरभजन सिंह पधारेंगे। हजूरी रागी जत्था भाई हरजीत सिंह शबद-कीर्तन सुनाएंगे। जबकि भाई हरभजन सिंह जी गुरु महाराज की कथा सुनाएंगे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments