Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विधायक राज सिन्हा के धनबाद की विधि व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन को झामुमो ने बताया सपना,झामुमो धनबाद जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की काश वे धनबाद के विकास के लिए केन्द्र सरकार के समकक्ष धरना देते, एयरपोर्ट,एम्स, विस्थापन जैसे विषयों पर दिल्ली दौड़ लगाते तो धनबाद कि जनता धन्य हो जाती

 


धनबाद(DHANBAD):झामुमो धनबाद जिला प्रवक्ता  समीर रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धनबाद विधायक  राज सिन्हा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अचानक विधायक जी को कौन सा सपना आया कि उद्घाटन समारोह छोड़कर उन्हें विधि व्यवस्था, धरना और आंदोलन कि बात करने लगे हैं यें धनबाद कि जनता जानना चाहती हैं। परंतु इस का सही जवाब पुलिस प्रशासन के पास हैं, भाजपा के लोगों का यही चाल और चरित्र हैं,एक विधायक का जब रंगदारी बंद होता हैं तो धरना देते हैं जिला प्रशासन पर तरह तरह के आरोप लगाते हैं वहीं दुसरे विधायक के हमेशा साथ रहने वाले अत्यंत करीब के चाचा (रमाशंकर सिंह) जब कोयला चोरी,सीआईएसएफ पर हमला के मामले में जेल चले जाते हैं, विधायक कि पैरवी भी काम नहीं आती हैं तब विधायक  बौखला कर जिला प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा कर आंदोलन कि बात करते हैं। जिनको धनबाद कि जनता ने दो बार मौका दिया वें धनबाद के विकास केलिए केन्द्र सरकार के समकक्ष धरना देते, एयरपोर्ट,एम्स, विस्थापन जैसे विषयों पर दिल्ली दौड़ लगाते तो धनबाद कि जनता धन्य हो जाती।पर इनको धनबाद कि जनता से सरोकार नहीं है बल्कि ग़लत और गैरकानूनी कार्य करने वाले अपने चहेते को संरक्षित करना इन का मुख्य उद्देश्य बन गया हैं। परंतु जनता सब देख रही हैं आने वाले समय में पूरे राज्य से भाजपा का विदाई टिकट जनता कंफर्म करवा दिया हैं।

विधायक राज सिन्हा ने  एक प्रेस वार्ता कर धनबाद की विधि व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी

 विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर धनबाद की विधि व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है।प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत में विधायक राज ने आरोप लगाया कि धनबाद में बढ़ते अपराध से हर कोई त्रस्त है। व्यवसायियों से लगातार रंगदारी मांगी जा रही है। पिछले दिनों जिस मोटर पार्ट्स कारोबारी दीपक अग्रवाल को गोली मारी गई थी उन्हें पुन धमकी भरा कॉल आ रहा है,अपराधी चेतावनी देते हुए कह रहा ,इस बार बच गए,अगली बार नहीं बचोगे।वहीं हीरापुर में स्वर्ण व्यवसाई को धमकी भरा कॉल आया है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रहीं है।  वे इन सभी मसलों को लेकर सड़क पर उतरने जा रहें है। आगामी 2 दिसंबर को धनबाद के बैंकमोड़ तेतुलतल्ला मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक जनाक्रोश यात्रा निकालेंगेइस यात्रा के माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन को वे चेतावनी देंगे कि अगर वे अपराध पर काबू नहीं पाएं तो इस मामले को लेकर धनबाद से राजधानी रांची मुख्यालय तक आंदोलन करेंगे। जिला प्रशासन से व्यवसाईयों का भरोसा उठता जा रहा है ..धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि धनबाद के लोग चुकी हमेशा से भाजपा को वोट करते हैं इसीलिए यहां के लोगों को चोट पहुंचाई जा रही है …और सरकार ध्यान नहीं दे रही है…ऐसा लग रहा है जैसे रंगदारी का कुछ हिस्सा सरकार को भी मिल रहा है।




Post a Comment

0 Comments