Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, 11 दिसंबर को समिति के द्वारा रांची राज भवन में धरना दिया जाएगा


Dhanbad। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन  समिति ने गांधी सेवा सदन हीरापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।  इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने कहा कि आज झारखंड राज्य में इतने बड़े तादाद में बांग्ला भाषा- भाषी के लोग रहते हैं, इसके बावजूद पूर्व सरकार एवं वर्तमान सरकार बांग्ला भाषा  के लोगों के लिए कुछ नहीं किया,आखिर क्यों बांग्ला भाषा को उपेक्षित किया जाता है। जहां झारखंड के तमाम स्कूलों में बांग्ला पढ़ाया जाता था, आज वह पूरा पूरी बंद है, चुनाव का पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है, फिर सत्ता में आने के बाद यह लोग भूल जाते हैं। बांग्ला भाषा के प्रति अबहेलना का विरोध में और अपने हक और अधिकार के लिए आगामी 11 दिसंबर को झारखंड राज्य के वृहद संख्या में बांग्ला भाषा-भाषी के लोग रांची राज्यपाल भवन घेराव करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संस्थापक बेंगू  ठाकुर,केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल,जिला अध्यक्ष सम्राट चौधरी, आशीष मंडल, राणा चट्टराज, सुरजीत चंद्रा, बादल सरकार,शिबू चक्रवर्ती, पप्पू सूत्रधार,सपन चटर्जी,अमिताभ बैनर्जी, नारायण चंद्र पाल आदि लोग मौजूद थे।





Post a Comment

0 Comments