धनबाद। आईएमए ने आगामी 30 दिसम्बर से प्रस्तावित अनिश्चित कालीन हड़ताल को वापस लेने के साथ इसे अगले तीन दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। ।IMA ने गैंगेस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के द्वारा सर्वमङ्गला नर्सिंग होम संचालक से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की अल्टीमेटम दिया था।हड़ताल के दौरान OPD और इमरजेंसी दोनो सुविधाएं बन्द रहेगी।धनबाद SSP के तबादले के बाद महज 3 दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। वही मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर IMA झारखंड के अध्यक्ष डॉ ए के सिंह एवं धनबाद IMA अध्यक्ष डॉ मेजर चंदन ने बताया कि पूरे राज्य में कहीं भी चिकित्सक सुरक्षित नहीं है। डॉ सर्वमङ्गला मामले में अबतक FIR भी दर्ज नही हुई है। ऐसे में महज तीन दिनों का फिलहाल हड़ताल किया जाएगा। हड़ताल के दौरान आपातकालीन एवं ओपीडी दोनों ही सेवाएं बाधित रखेंगे। किसी भी निजी अस्पताल में कोई सर्जरी नहीं होगी जो पुराने मरीज है उनका इलाज चलता रहेगा अगर आवश्यकता हुई तो IMA झारखंड से विचार विमर्श करके इस हड़ताल को पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा। लंबे आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्वीकार किया था कि राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना अनिवार्य है बावजूद उनके कार्यकाल का 4 साल बीत चुका है और अब तक इसे लागू नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments