Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय मानवधिकार दिवस एवं परम पावन दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार के 34 वर्ष होने पर तिब्बत लाहसा मार्केट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  



धनबाद। अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर आज  हिरापुर, जिला परिषद मैदान लहासा  मार्केट  स्थित तिब्बत लाहसा मार्केट परिसर में विश्व शांति एवं परम पावन दलाई लामा की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना शांति पाठ एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। इस कार्य क्रम में निर्वासित तिब्बती एवं तिब्बत मुक्ति साधन के समर्थन समूह के सदस्यों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की पेशकश भी हुई। तिब्बत दुनिया का ऐसा क्षेत्र है जहां आज सबसे अधिक मानवाधिकार का हनन किया जा रहा हैं। तिब्बती क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चीनियों की क्रूरता बढती जा रही है। तिब्बतियां के निर्वासन के 64 साल हो चुके है। इन वर्षों में परम पावन दलाई लामा ने तिब्बत की समस्या को विभिन्न अंतराष्ट्रीय मंचों पर उठाया है और उनके प्रयास से तिब्बत मुक्ति के अहिंसक आदोलन को दुनियां भर में मान्यता मिली और परम पावन दलाई लामा को 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बावजूद तिब्बत में मानवाधिकार हनन चरम पर है। इस क्षेत्र मे पेड़ों की अंधाधुध कटाई, अत्याधिक निर्माण कार्य एवं परमाणु कचरा डंप करने के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है और इस क्षेत्र के ग्लेशियर के पिघलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। नदियों का पानी जहरिला हो गया है जिससे मनुष्यों के जीवन के साथ साथ वन्य जीवों एवं पेड़ पौधों पर घातक प्रभाव पड़ रहा हैं ।इस क्षेत्र में चीनी कब्जे के बाद लगभग 1.2 मिलियन तिब्ब्यतियों की हत्या कर दी गई है। और काफी बाड़ी संख्या में चीनीयों का यहां बसया गया है। इन चीनीयों की शादी तिब्बतियों लड़कियों से जबरन कराकर तिब्बतियां की जनसंख्या के अनुपात को काफी कम कर दिया गया है।




Post a Comment

0 Comments