Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्राह्मण समाज के लोगों ने आरक्षी अधिकारी के पुत्र एवं पुत्रवधू को दिया आशिर्वाद


Dhanbad।  शिवदयाल नगर हजारीबाग निवासी एवं रांची में पदस्थापित आरक्षी अधिकारी के सुपुत्र चि.रौशन कुमार ओझा संग डाल्टेनगंज पलामू निवासी  अनुज कुमार मिश्रा की सुपुत्री आयु.प्रीति की शादी के उपलक्ष्य में हजारीबाग के  कृष्ण कुमार ओझा के आवासीय परिसर में प्रितिभोज के आयोजन में समाज के लोगो उपस्थित होकर नवदम्पत्ति वरवधू को तहेदिल से हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशिर्वाद दिया।

ये रहे मौजूद

मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र तिवारी, रामसागर ओझा, अविनाश कुमार दूबे,अमर दूबे, सच्चिदानंद तिवारी, त्रिवेणी तिवारी,उद्धव नारायण तिवारी, हिंदी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी,अजीत कुमार दूबे, हजारीबाग के हिंदी परिषद के सलाहकार अवधेश कुमार ओझा,डीएन ओझा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन नया साल में हजारीबाग किसी विद्यालय में करने पर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया।इसे मुर्त्त रुप देने हेतु पुनः हजारीबाग में एक बैठक की जायगी।

इसकी जानकारी हमारे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक माननीय श्री हृदय नारायण मिश्र जी को उपलब्ध किया जा चुका है।




Post a Comment

0 Comments