धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद लाइन ब्रांच के पुराना स्टेशन स्थित शाखा कार्यालय में आज धनबाद से चुने गए दो नये पदाधिकारी को जोरदार स्वागत किया गया। पिछले दिन 10 दिसंबर को पटना में पूर्व मध्य रेलवे के थर्ड टीजीएम में धनबाद लाइन शाखा के शाखा सचिव नेताजी सुभाष और धनबाद शाखा दो के शाखा सचिव सोमेन दत्ता दोनों को ही केंद्र में संगठन सचिव बनाया गया है। जिसके तहत आज लाइन शाखा कार्यालय में इन दोनों केंद्रीय पदाधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले गुलदस्ता देखकर दोनों को स्वागत किया गया और फिर बाद में माला पहनकर और साल देकर कर दोनों को सम्मानित किया गया और यह उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों के केंद्रीय अधिकारी बनने से धनबाद के रेल कर्मचारियों का हित में अब ज्यादा काम होगा।आज का इस कार्यक्रम में प्रशांत बनर्जी,जेके साह,एनके खवास,बीके दुबे,एके तिवारी,उपेंद्र मंडल,चमारी राम,एनसी राय,शिवप्रसाद,अभय कुमार मेहता,आरके भारतीय,अजय कुमार सिंह,धीरेंद्र यादव,विमान मंडल,पी के सिन्हा, आर अंदर विश्कर्मा,बिश्वजीत मुख़र्जी, राजीव कुमार, रितलाल गोप, ऐस के महतो सीएस प्रसाद,परमेश्वर कुमार,इजहार आलम,सुरेंद्र कुमार चौहान,आर के गोप,पीके राय एवं धनबाद डिपो के गैरेज एवं टीएलएससी के समस्त कर्मचारी पर्यवेक्षक एवं कुसुंडा डिपो के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments