Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एक्साइज विभाग ने नकली अंग्रेजी शराब मिनी फैक्ट्री का किया उद्भेदन, छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब किया जब्त,शराब तस्कर हुआ फरार

 


धनबाद। एक्साइज विभाग आने वाले क्रिसमस नए साल को लेकर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी है।एक्साइज विभाग को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर प्रेमनगर नकली शराब की मिनी फेक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।सूचना मिलने के बाद एक्साइज विभाग की टीम मौके पर पँहुच किराये के मकान में संचालित की जा रही नकली अंग्रेजी शराब मिनी फेक्ट्री का खुलासा किया।

मौके से लगभग डेढ़ लाख रुपये के नकली शराब को बरामद की।लगभग 70 लीटर स्पिरिट और 80लीटर नकली शराब बरामद कर जब्त कर लिया।हालांकि एक्साइज विभाग की टीम को देख शराब तस्कर सागर बर्णवाल छत से खुद कर फरार हो गया।वही एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि किराये के मकान में लगभग 1 महीने से नकली अंग्रेजी शराब बनाने का काम चल रहा था।सूचना मिलने के बाद छापेमारी किया गया।मौके से विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी नकली शराब जब्त किया गया।डेढ़ लाख लगभग जब्त शराब का मूल्य होगा।शराब तस्कर टीम को देख भाग निकला।मकान मालिक की भी संलिप्तता इंसमे है।जाँच की जा रही है।क्रिसमस, नए साल को लेकर एक्साइज विभाग अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी सूचना पर कर रही है।





Post a Comment

0 Comments