धनबाद। सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के द्वारा रणधीर वर्मा स्टेडियम गो ल्फ ग्राउंड धनबाद में होने वाले सर्व धर्म सामुहिक विवाह के लिए भूमि पूजन और शादी का जोड़ा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।सर्व प्रथम विधि विधान से पूजा एवं हवन की गई।खड़ेश्वरी मंदिर के पंडित मनोज कुमार पाण्डेय के द्वारा पूजन मुख्य यजमान के रूप में प्रदीप कुमार सिंह संग जया सिंह और प्रशान्त सिंह और सुनीता सिंह के द्वारा की गई। 16 जनवरी को ब्लड डोनेशन कैंप भी गोल्फ ग्राउंड धनबाद में लगाएं जाएंगे। आज से विवाह के लिए मंच बनाए जा रहे हैं। शादी के जोड़ों को शादी का कपड़ा टुंडी विधायक मथुरा महतो विजय झा, प्रकाश चौधरी, कृष्णा अग्रवाल, दिलीप सिंह, मंजीत सिंह, द्वारिका प्रसाद तिवारी और महिला विंग की सभी सदस्यों के द्वारा कपड़े वितरित किए गए।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments