Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जामताड़ा धनबाद बॉर्डर करमदाहा जाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी के आगमन एवं उनके विश्राम स्थल का मुयायना किया

 

धनबाद। जिला प्रशासनिक अधिकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दन,  एसपी ग्रामीण कपिल चौधरी, सदर एसडीओ उमेश रजक, यातायात डीएसपी राजेश कुमार, जिला के स्थानीय थाना प्रभारी धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जामताड़ा धनबाद बॉर्डर करमदाहा जाकर आगामी  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी  के आगमन एवं उनके विश्राम स्थल का मुयायना किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत  राहुल गांधी का 3 फरवरी 2024 को धनबाद आगमन हो रहा हैं,उक्त कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के सभी नेता जुटे हुए हैं। राहुल गांधी का जामताड़ा से धनबाद प्रवेश करने के क्रम में करमदाहा में धनबाद के कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के दौरान टुंडी प्रखंड के हलकट्टा में  राहुल गांधी का रात्रि विश्राम होगा। आगे उन्होंने कहा कि राहुल जी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा  हलकट्टा से शुरू होगा। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह प्रदेश महासचिव विजय सिंह मदन महतो ,प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी, बाबू अंसारी , सोनू खान, असद कलिम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मोदक उमेश रजक, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।






Post a Comment

0 Comments