Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवा और समर्पण संस्था के सदस्यों ने असहाय ठंड में ठीठुरते जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया



धनबाद। सेवा और समर्पण संस्था के सदस्यों ने प्रभु राम के 500 साल बाद वनवास टूटने और अयोध्या में भव्य मंदिर बनने के ख़ुशी में शनिवार के देर रात को शहर के विभिन्न इलाकों में असहाय ठंड से ठीठुरते हुए जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी सेवा और समर्पण संस्था को 10 कम्बल का सहयोग किया। करीब 500 कम्बलों के  साथ संस्था सदस्यों ने धनबाद नगर के सरायढेला, स्टील गेट,कोर्ट मोड़, स्टेशन रोड,श्रमिक चौक, पुराना बाज़ार स्टेशन छोर के, शक्ति मंदिर, बैंक मोड़, मटकुरिया, धनसार, बेकार बाँध, बस स्टैंड परिसर बर टांड आदि स्थलों पर कम्बलो का वितरण किया। सेवा और समर्पण संस्था की अध्यक्ष काजल झा मित्रा और सचिव मनीषा सिंह ने मीडिया को बताई की सेवा करना ही हम लोगों का परम लक्ष्य है। 500 साल बाद राम मंदिर बनने की असली ख़ुशी तब होंगी जब गरीब ठंढ में ठीठुरे नहीं।

कम्बल में राम राम भजन करते हम लोग देख सकेंगे।उनलोगों ने आगे कहाँ की समाज के संपन्न परिवार आगे आएं और किसी भी सामाजिक संस्था के साथ मिलकर गरीब, लाचार, बेबस, जरुरतमंदों की सेवा कर अपने दुआ आशीर्वाद के साथ जीवन में शुकुन और शांति पाए और सेवा कार्य में लगे सामाजिक कार्यकर्ताओं का हौसला अफजई करते रहें।

उक्त अवसर पर  सेवा और समर्पण संस्था की अध्यक्ष काजल झा मित्रा, मनीषा सिंह,अनिशा सेन,मृदुला जी ललिता जी कल्पना जी चैतली जी, संजीव जी ,इत्यादि मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments