Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के रामगढ़ में आगामी तीन फरवरी को आयोजित होने वाली नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई


Dhanbad।  बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष  नीतीश कुमार का रामगढ़ में आगामी तीन फरवरी को आयोजित होने वाली नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के श्यामडीह तथा  बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुभाष राय के बाघमारा स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह को उक्त कार्यक्रम में धनबाद जिला से हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने का आश्वासन दिया। उक्त दोनों बैठक में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के नेता सह जदयू के प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव सुभाष राय, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के धनबाद जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, जिला महासचिव संजय कुमार डे, दलित प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अशोक दास, जिला सचिव महेश सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments