धनबाद। रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ़ ग्राउंड) में झामुमो धनबाद जिला समिति कि एक अति आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन कि अध्यक्षता एवं जिला सचिव मन्नु आलम के संचालन में संपन्न हुई। उक्त बैठक में विशेष रूप से केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय, केन्द्रीय सदस्य डॉ निलम मिश्रा, अलाउद्दीन अंसारी एवं धरनीधर मंडल उपस्थित थें।उक्त बैठक में विशेष रूप से आगामी 4 फरवरी 2024 को पार्टी के 52वें स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली आम सभा कि तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। साथ ही राज्य में उत्पन्न वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई। जिला समिति के निर्देशानुसार जिला प्रवक्ता समीर रवानी ने प्रेस को बताया कि आगामी 4 फरवरी 2024 को हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी झामुमो अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएंगी। संगठन के तमाम स्तर के पदाधिकारी इस कार्यक्रम केलिए गांव ग्राम से लेकर शहर तक तैयारी कर रहें हैं लगभग 50 हजार कार्यकर्ता एवं आम जनता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन सहित अन्य केन्द्रीय पदाधिकारी व नेतागण शामिल होंगे। राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर जिला प्रवक्ता ने कहा कि आज केन्द्र सरकार केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से षड्यंत्र कर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने का काम किया हैं ये लोकतंत्र कि हत्या हैं, महागठबंधन के विधायकगण बहुमत के साथ राजभवन के बाहर खड़े हैं पर सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया जा रहा है आज राजभवन संविधान के अनुसार कार्य नहीं कर रही हैं जोकि लोकतंत्र केलिए चिंता का विषय हैं। राजभवन केन्द्र सरकार के इसारे पर कार्य कर रही हैं यें स्पष्ट दिखाई दे रहा है।झामुमो के सभी कार्यकर्ता संयमित हैं हमारे अंदर क्रोध हैं परंतु माननीय हेमंत सोरेन ने जो सोच कर लड़ाई का आगाज किया हैं हम सभी उनके साथ हैं और केन्द्र सरकार एवं सामंतवादी सोच के लोगों कि झारखण्ड के प्रति गलत मनसा को कभी भी पुरा नही होने देंगे। इस विचारधारा और संवैधानिक लड़ाई को हम सभी संवैधानिक रूप से एवं संयमित होकर लड़ेंगे ओर जितेंगे, निश्चित तौर जेल का ताला टुटेगा हेमंत सोरेन छुटेगा।
ये थे मौजूद
मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक,मुकेश सिंह, अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला संयुक्त सचिव तपन तिवारी, एजाज अहमद, संगठन सचिव मदन महतो, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान, सचिव अबू तारीक, प्रवक्ता आकाश रवानी, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सूजित सिंह, झाकोमयू से विनोद सिंह, चंडीचरण देव,सपन बनर्जी, मल्यचंद महतो, रतिलाल टुडू, हरेंद्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थें।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments