Dhanbad। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने ट्वीट किया था कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो देंगे। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने सभी से मेरा ट्वीट संभालकर रखने के लिए कहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को पत्रकारों से बात। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन-चार साल के दौरान हमने दो चीज का वादा किया था। पहला यह था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल जाएंगे, जो पूरा हो चुका है।
दुबे ने कहा, 'मैंने पहले ही कहा था कि सोरेन परिवार को जेल भेजा जाएगा, वो तो हो गया। कुछ लोग ही बचे हैं बस। मैंने ट्वीट किया था कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो देंगे। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने सभी से मेरा ट्वीट संभालकर रखने के लिए कहा है, क्योंकि साल 2024 में, झारखंड में न तो झामुमो और न ही कांग्रेस दिखाई देगी। झामुमो तीन-चार टुकड़ों में टूट जाएगी।'



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments