Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट द्वारा शहर के न्यू टाउन हॉल में हास्य भरी शाम रंग उत्सव 2024 का किया गया भव्य आयोजन, देश के नामचीन कवियों ने हंसी की पिचकारी से सभी को हंसाया

 




धनबाद। हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट द्वारा शहर के न्यू टाउन हॉल में हास्य भरी शाम रंग उत्सव 2024 का एक भव्य आयोजन किया गया। साहित्य विकास परिषद ने इस बार की होली हंसी के पिचकारी के साथ। मनाया। जिसमें देश के नामचीन कवियों ने हंसी की पिचकारी  से सभी को हंसाया।सुप्रसिद्ध विश्व विख्यात कवित्री अनामिका जैन अंबर मेरठ के हास्य एवं प्रेम गीत से टाउन हॉल गूंज उठा । वही कानपुर से पधारे हेमंत पांडे ने हास्य की फुलझड़ियां लोगों पर छोड़ी। मुंबई से पधारे हास्य सम्राट  रोहित शर्मा ने हंसी की पिचकारी से शहर वासियों को भिंगोया। कार्यक्रम का उद्घाटन  सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा अध्यक्ष संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा, वीरेंद्र भगत, अनिल सिंह,  महेश प्रधान ने संयुक्त रूप से किया ।हिंदी साहित्य विकास परिषद के सचिव राकेश शर्मा एवं अध्यक्ष संजय आनंद ने साहित्य विकास परिषद की उपलब्धियां का गुणगान किया। राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी सितंबर मास में हिंदी साहित्य विकास परिषद एक कहानी संग्रह का लोकार्पण करने जा रही है जिसमें झारखंड के सभी कहानीकारों से कहानी आमंत्रित की जा रही है ।





ये रहे मौजूद 

 कार्यक्रम के सफल संचालन में बिनोद पांडेय, नीरज शर्मा,हरीश गर्ग, अशोक चौरसिया,अभिषेक जयसवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, संजीत मण्डल, तरुण कुमार, रवि शंकर,सीताराम सिंह, अंनत नाथ सिंह, दीपक कानोरिया, सज्जन खरकिआ, प्रमोद अग्रवाल, डॉ निर्मल ड्रॉलिया, डॉ संगीता करण की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments