धनबाद। धनबाद कोर्ट परिषद में परिमल आचार्य नाम के एक वकील के ऊपर एक व्यक्ति द्वारा हाथ छोड़ने के बाद पूरे कोर्ट परिषद में हो हंगामा मच गया। मामला बलियापुर क्षेत्र के जमीन से जुड़ा हुआ है जहां पुश्तैनी जमीन को लेकर पिछले कई समय से विवाद लगातार चल रहा था जिसमें रवि रंजन वर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा कई बार रेकीकर वकील के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है जिसकी लिखित शिकायत धनबाद बार एसोसिएशन ने वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद एवं स्थानीय थाना को दी। पिछले समय में भी कई बार फोन पर ही उन्हें धमकी दी गई। वही आज की पूरी घटना की जानकारी देते हुए वकील ने बतलाया कि जैसे ही वह कोर्ट परिषद के बाहर निकले तो उनके साथ हाथापाई की गई पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें बचाया गया। वहीं पूरे मामले को देखते हुए डीएसपी और अन्य प्रशासनिक विभाग के लोग मौके पर पहुंचे।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments