Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट - 3250 (बिहार - झारखण्ड) के लिए रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की पूर्व अध्यक्ष अनु नारंग का जिलापाल के लिए चयन होने पर धनबाद क्लब में हुआ उनका अभिनंदन

 


Dhanbad। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा धनबाद क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट - 3250 (बिहार - झारखण्ड) के लिए रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की पूर्व अध्यक्ष  अनु नारंग  का जिलापाल के लिए चयन होने पर उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सचिव  संजीव बेओत्रा ने सभी को बताया कि रोटरी ज़िला 3250 के ज़िलापाल वर्ष 26-27 के लिए चुनाव आज जमशेदपुर के होटल रमाडा में संपन्न हुआ । इसमें बिहार झारखंड के 100 क्लबों ने भाग लिया । रोटरी क्लब ऑफ़ धनबाद की पूर्व अध्यक्ष  अनु नारंग ने अपने प्रतिद्वंदियों रोटरी क्लब बिहारशरीफ़ के डॉ अजय कुमार एवं रोटरी क्लब राँची की  रेखा सिंह को पराजित कर वर्ष 2026- 27 के रोटरी जिलापाल का पद अपने नाम किया। आज धनबाद क्लब में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित जिलापल का जबरदस्त तरीके से उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया। आज के अभिनंदन समारोह में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के संजीव बियोत्रा, संदीप नारंग, राजेश परकेरिया, पार्था सिन्हा, संजय खेमका एवम अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments