Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद में नए राष्ट्रीय स्तर के हवाईअड्डा की मांग को लेकर शनिवार को अभियान हवाईअड्डा ,धनबाद का एक प्रतिनिधिमंडल पप्पू सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त माधवी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।


धनबाद
 : धनबाद में नए राष्ट्रीय स्तर का हवाईअड्डा की मांग को लेकर शनिवार को अभियान हवाईअड्डा ,धनबाद का एक प्रतिनिधिमंडल पप्पू सिंह के नेतृत्व में धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व धनबाद में नयी  उपायुक्त महोदया को अभियान के सदस्यों ने  पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। उपायुक्त ने अभियान के सदस्यों को सकारात्मक आश्वासन दिया कि नए एयरपोर्ट के प्रस्ताव को सरकार तक अवश्य पहुंचाएंगी। पप्पू सिंह ने कहा कि हरेक मापदंड पर धनबाद नए एयरपोर्ट के लिए खरा उतरता है। धनबाद की जनता की दशकों पुराना मांग राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट ही है। धनबाद में बड़ी - बड़ी संस्थाएं होने के बावजूद भी एयरपोर्ट नहीं होने के कारण बड़े डॉक्टर, प्रोफेसर,बुद्धिजीवी, वैज्ञानिक आदि यहां आने से कतराते है और धनबाद का विकास आज तक इन्ही कारणों से अवरुद्ध है।मुकेश पाण्डेय ने कहा कि अविलम्ब धनबाद को नया एयरपोर्ट मिले। धनबाद से अधिकतर चीजें बाहर के जिलों में चली जा रहा है और इस सबके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि जिम्मेवार है।

प्रतिनिधिमंडल में पप्पू सिंह, मुकेश पाण्डेय, मनोज मिश्रा, संतोष कुशवाहा, रतिलाल महतो,प्रेम ठाकुर, सचिन ठाकुर, योगेंदर तिवारी,सुनील पाण्डेय, कृपा शंकर,विनोद सिंह आदि थे।


Post a Comment

0 Comments