Dhanbad। आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि है। कोयलांचल के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।महाशिवरात्रि के इस पर्व को लेकर कोयलांचल के शिवालयों में विशेष तैयारी चल रही है। पुलिस लाइन धनबाद शिव मंदिर से हर साल की भांति इस साल भी भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। जिसे लेकर तैयारी जोरो पर है। झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारीगण पूजा को भव्य बनाने में जुटे हैं।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रितेश सिंह ने बताया भोलेनाथ के बारात में शिव पार्वती, हनुमान, नंदी आदि सभी देवी देवताओं की झांकी रहेगी। पुलिस विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी व जवान सैकड़ों की संख्या में शिव के बारात में शामिल होंगे। 8 मार्च को ही 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन होगा। 9 मार्च को भंडारा भी होगा।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments