धनबाद। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन ऐसोसियशन की सत्र 2024 -2027आम बैठक सह चुनाव 17 और 18 मार्च को दिल्ली में सम्पन्न हुई। ऑल इंडिया टेंट ऐसोसिशियन की नई कमेटी मे धनबाद जिला ङेकोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को वाइस चेयरमैन और वेल्फेयर कमिटी का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रांची के शुशील वर्मा को उपाध्यक्ष और धनबाद के द्वारिका प्रसाद तिवारी को विशेष कार्य समिति के चुना गया। रांची के संजय कुमार को संगठन मंत्री के पद पर शपद दिलाई गई। इसके लिए प्रदीप सिंह ने ऑल इंडिया के सभी केंद्रीय पदाधिकारियो को धन्यवाद दिया।


.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments