धनबाद। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा बैंक मोड़ स्थित पोद्दार रीजेंसी में होली मिलन उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी सखियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी ।शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया ने होली एवं हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ सभी सखियों का स्वागत किया साथ ही जानकारी दी कि आगामी सत्र 2024-26 की अध्यक्ष शारदा बजाज, सचिव सुधा खेतान और अंजू गुप्ता कोषाध्यक्ष के पदभार को संभाल धनबाद शाखा का मान बढ़ायेंगी। कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने बताया बबीता पोद्दार एवं सारिका सिंघल के साथ मिलकर होली कार्यक्रम की सभी तैयारियां की गई ।धनबाद के जाने माने कलाकार पंकज मोदी एवं उनकी टीम के ढप के रंगारंग कार्यक्रम एवं पारंपरिक होली के गीतों से समिति का मंच सजा और सबका मन मोह लिया।।सभी ने मनोरंजक गेम्स और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद उठाया।इस अवसर पर उर्मिला गुटगुटिया निर्मला तुलस्यान अरुणा भगानिया किरन गोयनका अनीता मिश्रा शारदा बजाज सुधा खेतान अनिता अग्रवाल कल्पना पाटोदिया किरण अग्रवाल अंजू गुप्ता शीतल गोयल सुषमा केजरीवाल रानी लुहारूका मैना भोजगड़िया नेहा पोद्दार उमा पोद्दार उर्मिला पोद्दार कमलेश पटनिया कमलेश अग्रवाल किरण हेलिवाल सिनी गुप्ता शीतल गोयल रितु गुटगुटिया बबीता चौधरी शोभा तुलस्यान उषा बंसल प्रेमलता काबरा आदि उपस्थित थी।


.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments