Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पवित्रम सेवा परिवार का बच्चों को संस्कार और संस्कृति से जोड़ने दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन 16-17 मई को



धनबाद। बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से पवित्रम सेवा परिवार की मातृशक्ति टीम  द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन 16-17 मई को किया जाएगा। पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षों से  बच्चों को खेल-खेल में नैतिक शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का काम कर रहा है। स्कूलों एवम कॉलेजों विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से पर्यावरण जागरुकता ,आरोग्य जागरूकता ,राष्ट्र भक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है । इस बार भी कैंप में बच्चों के लिए कहानी-कथन, योग, लोकगीत, चित्रकला ,अग्निहोत्र और समूह खेल जैसी गतिविधियां रखी गई हैं, ताकि वे मनोरंजन के साथ संस्कार भी सीख सकें। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष संजय भरतिया का कहना है क आज के दौर में बच्चों का मोबाइल और आधुनिकता की ओर झुकाव बढ़ रहा है। ऐसे में पवित्रम संस्कार वाटिका - समर कैंप , उन्हें अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का एक प्रयास है।

कैंप में भाग लेने वाले बच्चों और अभिभावकों से पवित्रम सेवा परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पवित्रम सेवा परिवार गाँव गाँव मे जैविक खेती , गो-उत्पादो का निःशुल्क प्रशिक्षण ,घर घर मे प्रतिदिन अग्निहोत्र ,बीज बैंक का निर्माण का कार्य कर रहा है ।

Post a Comment

0 Comments